बीजेपी-अकाली दल गठबंधन के ऐलान पर मनीष तिवारी का बड़ा बयान, 'उन्हें बताना होगा कि...'
24 Nov 2026, 09:18 PM

बीजेपी-अकाली दल गठबंधन के ऐलान पर मनीष तिवारी का बड़ा बयान, 'उन्हें बताना होगा कि...'

ABP News
@abpnews

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अकाली दल ने गठबंधन की मंगलवार को हुई घोषणा को लेकर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान बीजेपी और अकाली दल से पूछेंगे और उन्हें बताना होगा कि ऐसा क्या बदल गया है कि दोनों पार्टियों ने फिर से हाथ मिला लिया है.

उन्होंने मंगलवार (24 नवंबर, 2026) को मीडिया से बातचीत में कहा, ‘पंजाब में एक बहुत बड़ा किसानी आंदोलन हुआ. कोविड महामारी को दरकिनार करके पंजाब के लाखों किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर धरना दिया था, जिसके बाद तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था. अब पंजाब के किसान बीजेपी और अकाली दल से पूछेंगे कि सत्ता की भूख के चलते दोनों पार्टियां एक बार फिर साथ क्यों आ गई हैं?

BJP और अकाली दल को किसानों को देना होगा जवाब- मनीष

VIDEO | On the BJP-Akali Dal alliance, Congress MP Manish Tewari says, “Braving the Covid pandemic, lakhs of farmers from Punjab sat in protest at Delhi's borders, and the three farm laws were eventually repealed. The farmers of Punjab will now ask the BJP and the Akali Dal what has changed that has brought them together once again, driven by their hunger for power. The leadership of the Akali Dal and the BJP, and not any other political party, will have to answer this question to the farmers of Punjab...”

— Press Trust of India (@PTI_News) November 24, 2026

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, ‘इस गठबंधन का जवाब किसी राजनीतिक दल को नहीं, बल्कि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व को पंजाब के किसानों को देना होगा. ‘

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर बोले कांग्रेस सांसद

वहीं, इस दौरान उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भाजपा और अकाली दल की तरफ से किए जा रहे दावों और कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. सांसद मनीष तिवारी ने कहा, ‘जहां तक करतारपुर साहिब कॉरिडोर या लांगे का संबंध है, तो इस लेकर जब फैसला हुआ और लांगा खुला, तब सभी राजनीतिक पार्टियों ने सियासत से ऊपर उठकर उस चीज का स्वागत किया था. तो इस पर राजनीति करने का अकाली दल और भाजपा का कोई औचित्य नहीं बनता है.

उन्होंने कहा, ‘जहां तक पाकिस्तान की बात है, तो पाकिस्तान के जो दो टुकड़े हुए और एक हिस्सा बांग्लादेश बना. वो कांग्रेस की ही सरकार थी, जिसने 1971 में ये किया था.’

यह भी पढ़ेंः 'पंजाब में अकाली दल-बीजेपी साथ लड़ेगी चुनाव,' अमित शाह का ऐलान, सेट किए 3 एजेंडे

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
14

Comments (0)

Login to join the conversation