नीमच की स्कूल बस में पैर रखने की जगह नहीं, ठूंस-ठूंसकर भरे बच्चे; पालकों में आक्रोश
Madhya Pradesh 01 Oct 2026, 06:30 PM

नीमच की स्कूल बस में पैर रखने की जगह नहीं, ठूंस-ठूंसकर भरे बच्चे; पालकों में आक्रोश

Patrika
@patrika
Neemuch News : मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचालित सीएम राइज स्कूल में नौनिहालों की सुरक्षा को ताक पर रख दिया गया है। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद में स्थित सीएम राइज स्कूल से जुड़ा एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल बसों में तय क्षमता से कहीं ज्यादा बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा है। बस के अंदर हालात ये हैं कि, सीटों पर तो बच्चे बैठे ही हैं, बस के गलियारे में भी पांव रखने तक की जगह नहीं बची है। मासूम बच्चे दमघोंटू माहौल में सफर करने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार आंखें मूंदे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation