यूपी के लिए बीजेपी का बड़ा प्लान, एमपी के सीएम मोहन यादव पर 71 सीटों का दारोमदार
Bhopal, Madhya Pradesh 11 Nov 2026, 01:20 PM

यूपी के लिए बीजेपी का बड़ा प्लान, एमपी के सीएम मोहन यादव पर 71 सीटों का दारोमदार

News Patrika
@newspatrika
CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को उनके गृह राज्य उत्तरप्रदेश में चुनौती देंगे। वे यूपी की 48 से 71 सीटों पर उतरेंगे। इसकी अघोषित शुरुआत मंगलवार को वाराणसी से हो चुकी है। हालांकि सीएम वाराणसी में अखिल भारतीय गोवर्धन पूजा उत्सव द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसका सीधे तौर पर चुनाव से सरोकार नहीं है। लेकिन बड़ा संकेत इस बात से लगाया जा सकता है कि आयोजन में सीएम डॉ. यादव ही शामिल हुए, जबकि यूपी के दो बड़े कद्दावर नेता सीएम योगी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव आयोजन का हिस्सा नहीं बने।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation