सीएम मोहन यादव का सख्त एक्शन, देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड; ठेकेदार पर 10 लाख जुर्माना
Dewas, Madhya Pradesh 27 Nov 2026, 09:36 PM

सीएम मोहन यादव का सख्त एक्शन, देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड; ठेकेदार पर 10 लाख जुर्माना

News Patrika
@newspatrika
Dewas CM Mohan Yadav Action: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देवास के पॉलिटेक्निक कॉलेज में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होकर एक-एक कर आवेदकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। आवेदक की समस्या का त्वरित समाधान नहीं करने, इससे संबंधित प्रकरण की नस्ती प्रस्तुत नहीं कर पाने और समस्या के समाधान के प्रति उदासीनता बरतने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए देवास के उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रतनसिंह डाबर को निलंबित कर दिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
18

Comments (0)

Login to join the conversation