‘पीछे नहीं हटेंगे, मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर डटे रहेंगे’, CJP का ऐलान, कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी सीजेपी
10 Oct 2026, 10:01 PM

‘पीछे नहीं हटेंगे, मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर डटे रहेंगे’, CJP का ऐलान, कल फिर जंतर-मंतर कूच करेगी सीजेपी

News Patrika
@newspatrika
CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को वापस लेने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। पार्टी के नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की घोषणा की। अजिंक्य शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार को डर है कि विपक्ष और दूसरे संगठन फिर से एकजुट हो गए तो उसकी सत्ता पर संकट आ सकता है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटेंगे और अपनी मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर डटे रहेंगे। अभिजीत दीपके ने ऐलान किया था कि उनकी गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation