26 Nov 2026, 02:31 PM
Churu Zila Pramukh Kanika Sing: भाजपा की कनिका सिंह की जीत के क्या हैं मायने, बहू की जीत पर क्या बोले राजेंद्र राठौड़
News Patrika
@newspatrika
Churu Zila Pramukh Kanika Singh: चूरू जिला परिषद में बहुमत के बावजूद कांग्रेस जिला प्रमुख की कुर्सी नहीं बचा पाई। भाजपा ने सियासी समीकरण पलटते हुए कांग्रेस के बहुमत को मात दे दी। भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह ने कांग्रेस की प्रकाश बुडानिया को पांच वोटों से हराकर जिला प्रमुख पद पर कब्जा जमा लिया। कनिका को 22 वोट मिले, जबकि प्रकाश बुडानिया को महज 17 वोट ही मिल पाए। खास बात यह रही कि 39 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस के 21 सदस्य निर्वाचित हुए थे, लेकिन मतदान में पार्टी प्रत्याशी को 17 वोट ही मिले। ऐसे में कांग्रेस के चार वोटों की क्रॉस वोटिंग सामने आई है। वहीं भाजपा के 17 सदस्य होने के बावजूद पार्टी प्रत्याशी को 22 वोट मिले। यानी भाजपा को पांच अतिरिक्त वोट मिले। नतीजों ने जिला परिषद की राजनीति में एक बार फिर जोड़तोड़ और रणनीति के सियासी मायने उजागर कर दिए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10
Comments (0)