यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
Uttar Pradesh 06 Nov 2026, 03:52 PM

यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी यूपी में ताल ठोकने की तैयारी तेज कर दी है. 5 नवंबर वाराणसी में चिराग पासवान ने संकल्प सभा की, जिसमें उन्होंने पार्टी की चुनावी ताकत को परखने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. वहीं चुनाव में एनडीए से गठबंधन को लेकर भी बड़ा दावा कर दिया.

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं. वो खुद केंद्र सरकार में मंत्री हैं. यूपी चुनाव में वो अब अपनी पार्टी का दायरा यूपी की ओर भी बढ़ने की कोशिश में जुटे हैं. इसी क्रम में चिराग पासवान ने शुक्रवार को वाराणसी में जनसभा की.

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी. चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन को लेकर कोई औपचारिक बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है. लेकिन, अगर गठबंधन नहीं हो पाया तो संभवतः उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीट पर अकेले चुनाव लड़ेंगी.

यह भी पढ़ें: महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत

अखिलेश यादव पर किया तीखा हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा विधानसभा चुनाव न लड़कर सीधा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले बयान पर चिराग़ पासवान ने तंज कसते हुए कहा कि यह हार का डर है पार्टी के प्रदर्शन की चिंता है क्योंकि लोकसभा में झूठ बोलकर संविधान पर खतरा बताकर आरक्षण पर खतरा बताकर इन लोगों ने लोकसभा में तो वोट हासिल कर लिया, अब इनको डर है कि जैसे महाराष्ट्र में हुआ था कि लोकसभा में महाराष्ट्र की जनता ने विपक्ष का साथ दिया लेकिन विधानसभा में पुनः एनडीए को भारी मतों से जिताने का काम किया.

यह डर अखिलेश जी को होगा कि विधानसभा में जनता उनका साथ नहीं देगी, इसलिए उन्होंने चुनाव न लड़ने की बात कही है. आप उस सेनापति की भूमिका निभाए जो रण के क्षेत्र में सबसे आगे बढ़कर अपने सैनिकों का मार्गदर्शन करता हो ना कि महल में बैठकर अपने सैनिकों को लड़ता देखें.

भारी संख्या में चिराग को सुनने पहुंचे लोग

वाराणसी में लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास पासवान गुट) के संकल्प सभा का आयोजन हुआ जिसमें चिराग पासवान को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे .चिराग की एंट्री भी बिल्कुल अलग तरीके से हुई. उनके मंच पर आते ही लोगों का उत्साह बढ़ गया और उन्होंने एक अलग ही अंदाज में माइक लेकर लोगों को संबोधित भी किया.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
12

Comments (0)

Login to join the conversation