24 Nov 2026, 04:01 PM
कौन हैं आरुषि निशंक? जिनके साथ वायरल हुई चिराग पासवान की तस्वीर, दोनों की उड़ीं शादी की अफवाहें
News Patrika
@newspatrika
Chirag Paswan Marriage Rumours: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान इन दिनों अपनी राजनीतिक गतिविधियों के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। दरअसल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी और अभिनेत्री आरुषि निशंक के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनके अफेयर से लेकर शादी तक की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब लंबे समय बाद आरुषि ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने चिराग पासवान के साथ रिश्ते और शादी की खबरों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
12
Comments (0)