06 Nov 2026, 07:37 PM
Bijapur News: छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल के जवानों की बड़ी सफलता, कार्रेगुट्टा की पहाड़ी में मिला 711 बैरल ग्रेनेड लॉंचर
News Patrika
@newspatrika
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता (Naxal Operation) मिली है। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बल के जवानों ने बीजापुर जिले के कार्रेगुट्टा पहाड़ी से 711 बैरल ग्रेनेड लॉंचर बरामद किया है। जवानों को यह सफलता नक्सल विरोधी अभियान के तहत मिली है। यह नक्सलियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरक्षाबलों ने इस इलाके को सील कर दिया तथा किसी को भी उस इलाके में जाने से सख्त मनाही है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के बड़े लीडर्स द्वारा यहां हथियार छिपाए गए थे। यह फॉरवर्ड ऑपरेंटिंग बेस तड़ापाला से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूरी पर मिला। बता दें कि बैरल ग्रेनेड लॉंचर का इस्तेमाल ग्रेनेड दागने के लिए होता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10
Comments (0)