छठ पूजा को लेकर राज ठाकरे की पार्टी में मतभेद! विरोध के बावजूद खुद मनसे नेता ने कराया भव्य आयोजन
14 Nov 2026, 07:47 PM

छठ पूजा को लेकर राज ठाकरे की पार्टी में मतभेद! विरोध के बावजूद खुद मनसे नेता ने कराया भव्य आयोजन

News Patrika
@newspatrika
Raj Thackeray Chhath Puja Controversy: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की छठ पूजा को लेकर जारी विरोध के बीच मुंबई से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। मुंबई के मालाड पूर्व स्थित आप्पा पाडा इलाके में मनसे की ही एक नगरसेविका (पार्षद) की ओर से छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मनसे जहां मुंबई के बाणगंगा तालाब और गिरगांव चौपाटी जैसे प्रमुख स्थानों पर छठ पूजा और पूजा सामग्री के विसर्जन का विरोध कर रही है, वहीं पार्टी की नगरसेविका द्वारा छठ पूजा आयोजित किए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11

Comments (0)

Login to join the conversation