छठ पर खचाखच भरी ट्रेनें, गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़
Uttar Pradesh 13 Nov 2026, 08:08 PM

छठ पर खचाखच भरी ट्रेनें, गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़

ABP News
@abpnews

छठ का महापर्व है और नहाए खाए के साथ इसकी शुरुआत हो चुकी है. दिल्ली-मुंबई समेत तमाम महानगरों में रहने वाले यूपी और बिहार के लोग अपने घर और गांव की ओर जा रहे हैं. छठ के महत्व और भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है. भारी भीड़ की वजह से आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने भी मोर्चा संभाला है. इसके बावजूद गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो की ये तस्वीर आपको हैरान कर देगी.

बिहार जाने के लिए ट्रेन में चढ़ रहा एक शख्स अपने पूरे परिवार को इमरजेंसी विंडो के सहारे ट्रेन के अंदर बैठा रहा है. महिलाओं के साथ बच्चे भी इमरजेंसी विंडो के सहारे ही अंदर जा रहे हैं. इस दृश्य को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोच के मेन गेट पर भीड़ होने की वजह से अंदर जाने का रास्ता नहीं मिल रहा है. यही वजह है कि अंदर घुसने के लिए लोगों को इमरजेंसी विंडो का सहारा लेना पड़ रहा है.

योगी सरकार की नीतियों पर उद्योग जगत का भरोसा, यूपी में 1,219 करोड़ का निवेश

छठ महापर्व पर घर पहुंचने की मजबूरी

छठ का महापर्व है और दिल्ली मुंबई समय तमाम महानगरों में रहने वाले लोग अपने घर और गांव की ओर जाने के लिए ट्रेन और बसों में यात्रा कर रहे हैं. जैसे-तैसे बस घर पहुंचने की जल्दबाजी और मजबूरी भी है. ऐसे में दुनिया के दूसरे सबसे लंबे प्लेटफार्म के लिए पहचान रखने वाले गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी दुश्वारियां कम नहीं है.

ट्रेन में चढ़ने के लिए इमरजेंसी विंडो का सहारा

छठ के महापर्व पर गांव जाने की जद्दोजहद के बीच बाघ एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. किसी तरह ट्रेन में चढ़ने के लिए कोच का मुख्य दरवाजा काफी नहीं है. भीड़ इतनी अधिक है कि यात्रियों को आपातकालीन खिड़की (इमरजेंसी विंडो) से अंदर घुसने का सहारा लेना पड़ रहा है. महिलाओं के साथ बच्चों को भी इसी इमरजेंसी विंडो से अंदर पहुंचा जा रहा है. पूरे परिवार को अंदर धकेलना के बाद महाशय खुद भी इसी इमरजेंसी विंडो के सहारे अंदर घुस जाते हैं.

यात्री संजय श्रीवास्तव भी काठगोदाम से भाटपाररानी के लिए सफर कर रहे हैं. वे बताते हैं कि काठगोदाम से इस ट्रेन में भीड़ है. भीड़ को लेकर अन्य यात्री भी काफी परेशान है. लेकिन छठ महापर्व मनाने की मजबूरी की वजह से उन्हें मुश्किल हालातों में भी सफर करके घर गांव की ओर जाना मजबूरी है.

'दशहरे के पहले से ही चलाई जा रही 214 स्पेशल ट्रेनें'

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार बताते हैं कि पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से दशहरे के पहले से ही 214 त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जिसके 2044 फेरे चल रहे हैं. वे बताते हैं कि जिन-जिन शहरों के लिए डिमांड होगी उन उन शहरों के लिए गाड़ियों को बढ़ाया भी जाएगा. छठ पर बड़े शहरों से गांव आने वाले लोगों की भीड़ ज्यादा हो रही है. गोरखपुर में प्लेटफार्म नंबर एक की ओर 4 होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं. इसमें सारी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

सुमित कुमार बताते हैं कि बहुत सी त्यौहार स्पेशल ट्रेनों में कोच खाली जा रहे हैं. अलग-अलग माध्यमों से यात्रियों को इसकी जानकारी दी जा रही है. वे लोग विभिन्न मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर रहे हैं कि किस-किस क्लास में कौन-कौन सी सीट खाली है, उसे वह बुक कर सकते हैं. यात्री कंफर्म सीट पा सकते हैं. वे लोग जनता की उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह रेल वन ऐप को डाउनलोड करें उसमें सभी गाड़ियों की डिटेल और स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी.

'अमर सिंह की बात सच निकली थी', राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर बोले अखिलेश यादव

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation