06 Oct 2026, 05:16 PM
MSME सेक्टर के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 10 हजार करोड़ से बदल सकती है बिजनेस करने वालों की किस्मत!
Patrika
@patrika
MSME Fund: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश के आर्थिक विकास और छोटे उद्योगों को रफ्तार देने के लिए दो बेहद महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इस फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बताया कि देश में एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक्स के व्यवस्थित और वैज्ञानिक नियोजन के लिए एक नए संस्थान की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को व्यापार विस्तार और विकास के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10,000 करोड़ रुपये के ‘MSME ग्रोथ फंड’ के गठन की घोषणा की गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)