22 Sep 2026, 05:56 PM
‘बढ़ती उम्र में डगमगाया मानसिक संतुलन, कराएं इलाज’, जीतन राम मांझी के ‘यादव’ वाले बयान पर रोहिणी आचार्य का पलटवार
Patrika
@patrika
Rohini Acharya on Jitan Ram Manjhi: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और मुख्य आरोपी नंदन यादव के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद आरोपी की जाति पर सियासी घमासान छिड़ गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा इस घटना को ‘यादव’ समाज से जोड़ने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पलटवार किया है। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उम्र के साथ केंद्रीय मंत्री का मानसिक संतुलन और राजनीतिक विवेक डगमगा गया है और उन्हें अपनी इस दिमागी हालत का इलाज कराना चाहिए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)