Madhya Pradesh
07 Nov 2026, 10:20 AM
मंत्री-विधायक-सांसदों को घेराबंदी का डर, एमपी में गांव जाने से कतरा रहे बीजेपी नेता
News Patrika
@newspatrika
MP BJP : मध्यप्रदेश में बीजेपी नेता गांव जाने से कतरा रहे हैं। सत्ताधारी दल के कई मंत्री, सांसद और विधायकों की सांसें फूल रही हैं। आशंका है कि गांव पहुंचे तो कहीं खाद की किल्लत और बंद ट्रांसफार्मर की समस्या से जूझ रहे लोग उनकी घेराबंदी न कर लें। इस भय से शुक्रवार तक किसी भी मंत्री, सांसद और विधायक ने गांव जाने की कार्ययोजना जारी नहीं की। जबकि सत्ता व संगठन ने 4 दिन पहले ही अल्टीमेटम दिया था कि दीपावली से गोवर्धन पूजा के दौरान गांव जाएं, वहां के लोगों से संवाद करें। सरकार की योजनाओं का फीडबैक लें, यदि गांव के लोग किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो उन्हें राहत दिलाएं। इन्हें ऐसे गांव चुनने थे, जहां नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान के तहत शत-प्रतिशत काम हो गया हो। हालांकि किसी ने गांव जाने से मना नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के कुछ मंत्री-विधायक और सांसदों ने सत्ता व संगठन को कहा है कि गांवों में अप्रिय स्थिति बन सकती है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11
Comments (0)