भाजपा नेत्री का पति गिरफ्तार, जानलेवा हमले का आरोप
Madhya Pradesh 04 Oct 2026, 06:45 PM

भाजपा नेत्री का पति गिरफ्तार, जानलेवा हमले का आरोप

Patrika
@patrika
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति अमित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमिता बागरी गुनौर से समाजवादी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी थीं। अमिता बागरी के पति अमित जैन को पन्ना पुलिस ने रायसेन टोल नाके से गिरफ्तार किया है। अमिता के पति पर देवेंद्रनगर में कपड़ा दुकान पर हुए जानलेवा हमले (धारा 307) के तहत मामला दर्ज हुआ था और उसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का देवेंद्र नगर में पैदल मार्च भी निकाला। हालांकि अमिता बागरी ने वीडियो जारी कर इस कार्यवाही को राजनीति से जोड़ते हुए अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation