31 Oct 2026, 08:33 PM
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
ABP News
@abpnews

बीजेपी 1 नवंबर को रामलीला मैदान पर कांग्रेस के नेतृत्व में होने वाली महारैली पर हमलावर है. अब बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पर कांग्रेस को व्यापारी विरोधी बताया है. बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि व्यापारी विरोधी कांग्रेस का सच!

इस पोस्ट में एक नोटिस जैसा ग्राफिक्स साझा किया गया है. यह कांग्रेस का व्यापारी वर्ग को लिखे पत्र की तरह है.

इस पर व्यंग्यात्मक तरीके से लिखा हुआ है, दुकानदार जी. विषय: 1 नवंबर को आपका बाजार बंद. आगे लिखा है कि दिवाली के पहले रविवार को आपकी दुकान बंद रहेगी. नुकसान आपका, रैली हमारी. आपकी कांग्रेस.

व्यापारी-विरोधी कांग्रेस का सच!

— BJP (@BJP4India) October 31, 2026

बीजेपी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

इसके अलावा बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'भारत में अराजकता उत्पन्न करने के अपने मंसूबों में नाकाम रहने के बाद, अपने बिगड़े दिल शहजादे को सुकून देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक प्रहसन का आयोजन किया है, यानी मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया है. मगर एक जोरदार हकीकत विश्व बैंक की ओर से देश के सामने आई है.'

उन्होंने कहा कि विश्व बैंक ने अपनी 2025 की रिपोर्ट में कहा है कि भारत ने 2011 से 2023 तक गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. रिपोर्ट के अनुसार, एक दौर में जहां भारत की 27 प्रतिशत से अधिक आबादी अत्यंत गरीबी में जीवन यापन कर रही थी, वहीं अब यह आंकड़ा घटकर केवल 2.6 प्रतिशत रह गया है.

त्रिवेदी ने कहा, 'रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लगभग 13-14 वर्ष पहले भारत की 57 प्रतिशत आबादी की प्रतिदिन की आय 4.2 डॉलर से कम थी. आज यह आंकड़ा घटकर केवल 16 प्रतिशत रह गया है, जिनकी प्रतिदिन की आय भारतीय मुद्रा में लगभग 400 रुपये से कम है. यानी, आज 84 प्रतिशत लोगों की प्रतिदिन की आय 400 रुपये से अधिक है.'

भाजपा गरीबी हटाने के लिए प्रयासरत है: सुधांशु त्रिवेदी

इसके आगे उन्होंने कहा, 'हकीकत यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार भारत के हर व्यक्ति का जीवन स्तर उठाने के लिए न केवल प्रतिबद्ध है, बल्कि इस दिशा में सफलता भी हासिल कर रही है. गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में हमने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है और विश्व बैंक की रिपोर्ट ने भी इसे स्वीकार किया है.'

उन्होंने कहा कि साफ है कि इस मॉक पार्लियामेंट की मॉकिंग एक प्रकार से विश्व बैंक के कठोर आंकड़ों ने ही कर दी है. इसलिए हम एक ही पंक्ति में कहेंगे कि एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए भारत से गरीबी हटाने के लिए प्रयासरत हैं, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी, मोदी जी को हटाने में नाकाम रहने के बाद, अराजकता की आग फैलाने में लगी है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)