Madhya Pradesh
11 Nov 2026, 04:20 PM
बिरसा मुंडा जयंती पर 1353.18 करोड़ की सौगात, धार में पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन, सीएम करेंगे रोड शो
News Patrika
@newspatrika
MP News : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती (राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस) के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार 14, 15 एवं 16 नवंबर को तीन दिवसीय जयंती समारोह मनाने जा रही है। इसके तहत राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में 14 नवंबर को जबलपुर, 15 नवंबर को धार और जोबट (जिला आलीराजपुर) और 16 नवंबर को खंडवा जिले में राज्यस्तरीय आयोजन होगा। धार जिले में 15 नवंबर को होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)