Sagar, Madhya Pradesh
24 Nov 2026, 02:01 PM
अगला जिला बीना ही होगा! मंत्री के बयान से फिर गरमाई सियासत, जानिए पूरा इतिहास
News Patrika
@newspatrika
Bina District Demand: बीना को जिला बनाने की मांग केवल एक राजनीतिक घोषणा नहीं, बल्कि करीब छह दशक पुराना मुद्दा है। मध्यप्रदेश में नए जिले बनाने की बात जब भी उठती है तो बीना की चर्चा जरूर होती है। ताजा बयान एमपी के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का भी आया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि मध्यप्रदेश में अगला नया जिला बनेगा तो वह बीना ही होगा। मंत्री के बयान के बाद बीना के लोगों की पुरानी मांग को एक बार फिर हवा मिल गई। दिलचस्प बात यह है कि इस मांग को कभी चार मुख्यमंत्री अपनी सहमति दे चुके हैं। बीना को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव भी आया और आंदोलन भी हुआ था। लेकिन, बीना को जिला बनाने की फाइल रुक हुई है। सवाल यह है कि क्या इस बार बीना को घोषणा से आगे ले जाकर जिला बना दिया जाएगा?
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
26
Comments (0)