DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
Uttar Pradesh 11 Oct 2026, 07:33 PM

DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद कोतवाली में डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे. इस बीच नजीबुद्दौला स्थित मस्जिद से तेज लाउडस्पीकर की आवाज आने लगी. जिस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को भेजकर लाउडस्पीकर उतरवा दिया. पुलिस ने मस्जिद के मुअज्जिन फैजान को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. दरोगा सौरभ सिंह के मुताबिक ये कार्रवाई सुप्रीमकोर्ट के नियमों की अवहेलना में की गई है. इसके साथ ही एसपी ने लापरवाही में एक सिपाही को निलंबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें: चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर

जनसुनवाई कर रहे थे दोनों अधिकारी

जानकारी के मुताबिक,शनिवार को नजीमाबाद कोतवाली में जनसुनवाई में डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई पहुंचे थे. दोनों अधिकारी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. इस बीच मस्जिद के लाउडस्पीकर से तेज आवाज आई तो दोनों अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की. जिसके बाद पुलिस को भेजकर लाउडस्पीकर उतरवाया गया.

सुप्रीम कोर्ट के नियमों की अवहेलना

दरोगा सौरभ सिंह की तहरीर के मुताबिक,सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना के आरोप में मस्जिद के मुअज्जिन फैजान को गिरफ्तार किया गया है. मस्जिद के लाउडस्पीकर से तय मानकों से अधिक आवाज हो रही थी. जिस कारण आम जन को समस्या हो रही थी. मस्जिद से लाउडस्पीकर भी उतरवा दिया गया है. बाकी कार्रवाई की जा रही है.

उधर एसपी ने सिपाही ललित कुमार को भी लापरवाही में निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है.  इस तरह की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर मौजूद लोगों की माने तो दोनों अधिकारी लाउडस्पीकर की आवाज से भड़क गए थे. जिसके बाद तुरंत पुलिस को भेजकर कार्रवाई की गई. इसके साथ ही अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस कर्मियों को इस संबंध में निर्देश भी दिए और मस्जिदों में मानकों के अनुरूप ही लाउडस्पीकर लगवाने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation