Rajasthan
29 Sep 2026, 04:40 PM
भीलवाड़ा में चरखा लेकर धरने पर कांग्रेस नेता, सिंबल विवाद पर विरोध तेज
ABP News
@abpnews

भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव के तहत नगर निगम चुनाव में 17 कांग्रेस प्रत्याशियों के सिंबल जमा नहीं होने और महापौर पद पर दावेदारी नहीं भेजे जाने का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है. इस मामले को लेकर कांग्रेस के अंदर ही विरोध के सुर लगातार तेज हो रहे हैं. मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज पालीवाल ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर अनूठे तरीके से धरना प्रदर्शन किया.

मनोज पालीवाल धरने के दौरान अपने साथ सत्याग्रह का चरखा लेकर पहुंचे. उन्होंने चरखा चलाते हुए 'रघुपति राघव राजा राम' की धुन के साथ प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की.

जयपुर में भी अर्नब चक्रवात का असर, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ भी किया था, लेकिन उसका कोई परिणाम सामने नहीं आया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष की हठधर्मिता इतनी बढ़ गई है कि वह भीलवाड़ा नगर निगम के मामले में कुछ बोलना नहीं चाह रहे हैं.

पालीवाल ने कहा, "प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा की सद्बुद्धि के लिए मैंने यज्ञ किया था, लेकिन उसका कोई परिणाम सामने नहीं आया और हठधर्मिता इतनी हो गई कि प्रदेश अध्यक्ष भीलवाड़ा नगर निगम के लिए इतने कॉम्प्रोमाइज्ड हो गए हैं कि वो इसके ऊपर कुछ बोलना नहीं चाह रहे हैं."

उन्होंने कहा कि वह लगातार इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. मंगलवार को उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठने नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी के चरखे को अपना आदर्श बनाकर उसे धरने पर साथ रखा.

डोटासरा के इस्तीफे की मांग

मनोज पालीवाल ने कहा कि उन्होंने 'रघुपति राघव राजा राम' की धुन के साथ अपनी आवाज बुलंद की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर लोकतंत्र बचाने के लिए गोविंद सिंह डोटासरा का इस्तीफा जरूरी है.

पालीवाल ने आरोप लगाया कि 31 तारीख को 17 कांग्रेस प्रत्याशियों के सिंबल जमा नहीं हुए और इसके बाद महापौर प्रत्याशी का सिंबल भी नगर निगम में नहीं भेजा गया. उन्होंने कहा कि इन पूरी घटनाओं में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका उन्हें संदिग्ध लग रही है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

उन्होंने कहा, "बीकानेर के अंदर कमेटी बिठाकर जांच की जा रही है, लेकिन भीलवाड़ा के विषय में कोई भी नेता, कोई भी जनप्रतिनिधि बोलने के लिए तैयार नहीं."

दो नेताओं को जिम्मेदारी देने पर भी उठाए सवाल

मनोज पालीवाल ने सिंबल प्रकरण को लेकर भीलवाड़ा विधायक प्रत्याशी ओम नारायणवाल और खुद को देहात कांग्रेस का संगठन महासचिव कहने वाले महेश सोनी पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम चुनाव के दौरान सिंबल समय पर जमा नहीं हो पाए, इसके बावजूद दोनों नेताओं को पंचायत समिति में प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. पालीवाल ने इसे पुरस्कार के तौर पर जिम्मेदारी दिए जाने से जोड़ते हुए सवाल उठाया कि जब मामले की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है तो उन्हें फिर जिम्मेदारी क्यों दी गई.

उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा को अपने ऊपर लगे "मैनेज्ड" होने के आरोपों के बीच इस्तीफा दे देना चाहिए और कांग्रेस को ऐसा प्रदेश अध्यक्ष मिलना चाहिए जो पार्टी को संभाल सके.

निष्कासन की धमकी का भी दावा

पालीवाल ने कहा कि उन्हें कांग्रेस नेताओं की ओर से धमकी भी दी गई है. उनके मुताबिक, नेताओं ने कहा है कि जयपुर से लौटते समय उनका निष्कासन पत्र लेकर आएंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इससे डरने वाले नहीं हैं.

उन्होंने कहा, "मैं डरूँगा नहीं. मैं सत्य-अहिंसा के इस चरखे को साथ में लेकर के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की आवाज़ को बुलंद करूँगा और दिल्ली जाना पड़ा, जयपुर जाना पड़ा, तो भी जाऊँगा लेकिन इस कार्रवाई को मुकम्मल करा करके रहूँगा."

आलाकमान से संपर्क का किया दावा

मनोज पालीवाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर कांग्रेस आलाकमान तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि प्रभारी मुकेश वर्मा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया.

इसके अलावा जयपुर और दिल्ली के नेताओं से भी संपर्क करने की कोशिश की और सभी को मेल भी किए, लेकिन किसी की ओर से कोई जवाब नहीं आया. उन्होंने आरोप लगाया कि गोविंद सिंह डोटासरा ने भीलवाड़ा नगर निगम के मामले में अभी तक एक शब्द नहीं बोला है.

ब्लास्टिंग से दहला जोधुपर का बुझावड़, स्कूल और मकानों में आई दरारें, जांच जारी

अब भूख हड़ताल और दिल्ली जाने की चेतावनी

पालीवाल ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उनका अगला कदम भूख हड़ताल होगा. इसके बाद वह दिल्ली की ओर कूच करेंगे.

उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत मैं राहुल जी गांधी से मिलने जाऊँगा और आवश्यकता पड़ी तो राहुल जी गांधी से किसी भी तरह से संपर्क करके उनसे भीलवाड़ा की और प्रदेश की सारी व्यथा बताऊँगा. अगला मेरा भूख हड़ताल का कदम होगा, उसके बाद मैं दिल्ली की ओर कूच करूँगा."

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4
Comments (0)