Rajasthan News: बिना पेपर लीक हुईं 410 परीक्षाएं, CM भजनलाल शर्मा का बड़ा दावा
Rajasthan 29 Sep 2026, 04:40 PM

Rajasthan News: बिना पेपर लीक हुईं 410 परीक्षाएं, CM भजनलाल शर्मा का बड़ा दावा

ABP News
@abpnews

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बयाना थाना क्षेत्र के बिड़यारी गांव पहुंचे. यहां उन्होंने भरतपुर संभाग के 993 करोड़ रुपये के 249 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया. अपने संबोधन में उन्होंने सरकार के कामकाज और आने वाले वर्षों की योजनाओं का जिक्र किया.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और सरकारी भर्तियों को लेकर कहा कि राज्य सरकार ने बिना पेपरलीक के अब तक 410 परीक्षाओं का आयोजन कराया है. उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं के जरिए 1 लाख 90 हजार पदों पर युवाओं को सरकारी नियुक्तियां मिली हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 लाख 22 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जबकि सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर भी जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में लगातार काम कर रही है.

भीलवाड़ा में चरखा लेकर धरने पर कांग्रेस नेता, सिंबल विवाद पर विरोध तेज

993 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

बिड़यारी गांव में मुख्यमंत्री ने भरतपुर संभाग के 993 करोड़ रुपये के 249 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा, पानी, बिजली, सड़क और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विकास के लिए काम कर रही है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि आपातकालीन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए भरतपुर में करीब 160 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ट्रोमा सेंटर और एमसीएच अस्पताल का शिलान्यास किया गया है. इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़े 108 करोड़ रुपये से अधिक के 20 नए कार्यों की नींव रखी गई और 11 कार्यों का लोकार्पण किया गया.

सड़क क्षेत्र की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 207 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 125 कार्यों का शिलान्यास और 24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सड़कों का लोकार्पण किया गया है.

3 साल में ग्रामीण क्षेत्रों में 50 हजार करोड़ के काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले तीन साल में ग्रामीण क्षेत्र में 50 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे. उन्होंने देश में पानी से जुड़े बड़े समझौतों का भी जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पानी से जुड़े 10 बड़े समझौते में 4 राजस्थान से जुड़े हैं.

उन्होंने किसानों के लिए किए गए कामों का जिक्र करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत 76 लाख किसानों को 14 हजार 395 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वहीं, 1 करोड़ से अधिक किसानों को करीब 67 हजार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण दिया गया है.

'वन स्टेट-वन इलेक्शन' का भी किया जिक्र

भरतपुर रोड स्थित हरनगर मोड़ के पास हुई जनसभा में मुख्यमंत्री ने 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "बयाना से मेरा जुड़ाव बेहद करीब का रहा है. लोग यहां के पर्यटन को बढ़ाने के लिए काम करें. सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है."

उन्होंने कांग्रेस के समय चुनावों को लेकर कहा, "कांग्रेस के समय में हर तीन महीने में कोई ना कोई चुनाव होता था. समय और पैसा बर्बाद होता था. विकास रुकता था. हमने विधानसभा में कहा था वन स्टेट वन इलेक्शन करेंगे. अब निकाय चुनाव हो गया है. एक साथ चुनाव होने से आम आदमी को फायदा हो रहा है. ऐसे ही ग्राम पंचायत चुनाव में तीसरा इंजन लगाकर विकास के आयाम को आगे बढ़ाएंगे."

जयपुर में भी अर्नब चक्रवात का असर, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश

'ढाई साल में 12 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन'

बिजली उत्पादन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, "कांग्रेस ने बिजली उत्पादन में कुछ नहीं किया है. 5 साल में तीन हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया हैं. ढाई साल के अंदर हमने 12 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया है. हम पहले दूसरे राज्यों से बिजली लेते थे, अब बिजली बेचने वाले बन गए हैं. 2027 तक हम किसान को दिन में बिजली, उद्योग को पूरी बिजली और उपभोक्ता को 24 घंटे बिजली देंगे."

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ढाई साल में कांग्रेस सरकार के मुकाबले चार गुना ज्यादा बिजली पैदा हुई है. उन्होंने बताया कि एक लाख 89 हजार नियुक्ति पत्र युवाओं को दिए जा चुके हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation