Narsinghpur, Madhya Pradesh
05 Nov 2026, 01:35 PM
डंक का डर छोड़ ‘मधुमक्खी दीदी’ बनीं महिलाएं, नरसिंहपुर में कभी जिससे से डरती थीं उसी से कमा रही लाखों रुपए
News Patrika
@newspatrika
Narsinghpur news: मन में मधुमक्खियों के डंक का डर, पेटियों को संभालने की चिंता और शहद बेचने को लेकर असमंजस व रोक-टोक कभी यही बातें गांव की महिलाओं को इस काम से दूर रखती थीं। आज वही महिलाएं इन आशंकाओं को पीछे छोडकर बदलाव की तस्वीर पेश कर रही हैं। नरसिंहपुर जिले के बोहानी और करेली कला गांवों की महिलाएं मधुमक्खी पालन में जुटी हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी 22 से अधिक महिलाएं ‘मधुमक्खी दीदिया’ बनकर शहद उत्पादन के जरिए अपनी आजीविका मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चांवरपाठा विकासखंड के बोहानी और गोटेगांव विकासखंड के करेली कला में यह गतिविधि संचालित की जा रही है। दोनों गांवों में करीब 70-70 मधुमक्खी पेटियां लगाई गई हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)