बाराबंकी में अजब प्रेम कहानी, 5 बच्चों की मां 3 बच्चों के बाप के साथ फरार
Uttar Pradesh 23 Oct 2026, 07:58 PM

बाराबंकी में अजब प्रेम कहानी, 5 बच्चों की मां 3 बच्चों के बाप के साथ फरार

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच बच्चों की मां तीन बच्चों के बास के साथ फ़रार हो गई है. परिजनों का दावा है कि दोनों अपने घर से एक साथ निकले थे और 15 दिन गुजर जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है. दोनों परिवारों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये घटना बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव की बताई जा रही है. अनिल गौतम अपनी पत्नी नीलम के साथ रहता था. उसके पाँच बच्चे थे. अनिल ने बताया कि उसकी पत्नी अपना आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर निकली थी. लेकिन, इसके बाद वापस नहीं लौटी. परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, मगर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

पति से विवाद के बीच रेखा आर्य की मुश्किल बढ़ीं, बरेली स्थित फार्म हाउस पर उठे सवाल

दवाई लेने के बहाने से निकला था अंकित

वहीं दूसरी ओर कोतवाली नगर क्षेत्र में रहने वाला अंकित गुप्ता दुकानों पर किराना और परचून का सामान पहुंचाने का काम करता है. इसी दौरान अंकित और नीलम के बीच नजदीकियां बढ़ीं. अंकित के तीन बच्चे और पत्नी कनिता है. वो भी अपने घर से पथरी की दवाई लेने की बात कहकर निकला था. लेकिन, इसके बाद वापस नहीं आया.

अब कनिता भी अपने तीन बच्चों के साथ पति की तलाश कर रही है. वहीं, अनिल गौतम भी अपनी पत्नी नीलम और पांच बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान है. परिजनों के अनुसार, दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं और करीब 15 दिन से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है. एक तरफ पांच बच्चों का पिता अपनी पत्नी को खोज रहा है, तो दूसरी तरफ तीन बच्चों की मां अपने पति की राह देख रही है.

हालांकि, दोनों के बीच संबंधों और उनके लापता होने की वजह की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. लेकिन, करवा चौथ से पहले सामने आए इस मामले ने इंसानी रिश्तों को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. ये मामला अब आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है. दोनों की तलाश की जा रही है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation