भारत को बदनाम करने वाले चीनी व्लॉगर्स पर एक्शन, बांग्लादेश छोड़ने का फरमान
12 Nov 2026, 08:23 PM

भारत को बदनाम करने वाले चीनी व्लॉगर्स पर एक्शन, बांग्लादेश छोड़ने का फरमान

ABP News
@abpnews

ढाका की गरीब बस्तियों का वीडियो बनाकर उन्हें भारत बताने वाले चीनी व्लॉगर पर बांग्लादेश ने सख्ती दिखाई है, जिसके बाद इस तरह की गतिविधियां अब कम हो गई हैं. भारत ने जब आपत्ति जताई कि बांग्लादेश अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत की छवि खराब करने को लिए कर रहा है तो ढाका में स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है. पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इन चीनी नागरिकों पर कड़ी नजर रखने के साथ-साथ उनकी हर गतिविधि की निगरानी शुरू कर दी है.

बांग्लादेशी अखबार प्रथम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरा पश्चिम पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद खालिद मंसूर ने गुरुवार को बताया कि एजेंसियों के दखल के बाद चीनी व्लॉगर्स की सक्रियता में कमी आई है. करीब 150 चीनी व्लॉगर्स ढाका के टेकपारा और उत्तरा इलाकों में सक्रिय थे. वे वहां की संकरी गलियों और खराब इलाकों की लाइवस्ट्रीमिंग चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कर रहे थे. इस दौरान वे ढाका के अलग-अलग इलाकों को नई दिल्ली बताकर पेश करते थे और वहां के निवासियों की लाइफस्टाइल पर अपमानजनक टिप्पणियां करते थे.

भारत को बदनाम करने की साजिश

ये व्लॉगर्स लोगों के घरों और उनके रोजमर्रा के कामों को कैमरे में रिकॉर्ड करते थे और कई बार तो बिना अनुमति के लोगों के घरों के अंदर भी घुस जाते थे. स्थानीय लोगों को इस बात की भनक तक नहीं थी कि उनके वीडियो कहां अपलोड किए जा रहे हैं या उन्हें किस तरह दिखाया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि यह भारत के खिलाफ चलाए जा रहे एक सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा था. शुरुआत में पुलिस की ओर से इन पर कोई निगरानी नहीं थी, जिसका फायदा उठाकर 100 से ज्यादा व्लॉगर्स रोजाना ऐसे वीडियो बना रहे थे. इसके लिए वे स्थानीय बांग्लादेशी नागरिकों को पैसे भी देते थे.

बांग्लादेश छोड़ने का फरमान

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने 10 नवंबर को इस झूठे प्रचार के जरिए भारत को बदनाम करने वाले चीनी व्लॉगर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. जिसके के बाद बांग्लादेशी अधिकारियों ने इन चीनी नागरिकों से उनके पासपोर्ट और वीजा दिखाने को कहा और यह स्पष्ट करने को कहा कि वे टूरिस्ट वीजा पर आकर ऐसी गतिविधियों में क्यों शामिल हैं. पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें वीजा की अवधि खत्म होते ही अपने देश लौटने का निर्देश भी दिया गया है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीजा नियमों के कथित उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ कोई औपचारिक जांच या कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है या नहीं.

स्थानीय नागरिकों ने किया बड़ा खुलासा

वहीं दूसरी तरफ स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उत्तरा और टेकपारा इलाकों में कोई भी चीनी नागरिक नजर नहीं आया है. टेकपारा के निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया, 'मैं बीमारी के कारण दो दिन से घर पर हूं और मैंने किसी चीनी नागरिक को आते नहीं देखा है.' वहीं, रिक्शा चालक इमामुल इस्लाम ने कहा, 'उत्तरा के सेक्टर-12 से सटी नहर पर बना एक पुल इन चीनी नागरिकों का अड्डा हुआ करता था. वे दिन-रात रिक्शा चालकों और सवारियों के वीडियो बनाते रहते थे, लेकिन अब कुछ समय से वे वहां दिखाई नहीं दे रहे हैं.'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation