'राम तो सभी के हैं', अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर बोले बाबा रामदेव
Uttar Pradesh 12 Nov 2026, 04:33 PM

'राम तो सभी के हैं', अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर बोले बाबा रामदेव

ABP News
@abpnews

योग गुरु बाबा रामदेव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं और हर किसी को राम मंदिर में दर्शन करने जाना चाहिए. रामदेव ने यहां तक कहा कि अखिलेश यादव को अपने साथ राहुल गांधी और उनके सहयोगी दलों के नेताओं को भी अयोध्या ले जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राम किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे राष्ट्र की अस्मिता और चेतना हैं.

बाबा रामदेव ने अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या जाने और रामलला के दर्शन करने के फैसले पर कहा, "अगर अखिलेश जी मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं तो अच्छी बात है, क्योंकि राम तो सभी के हैं. सबको मंदिर जाना चाहिए. मैं तो कहता हूं कि राहुल गांधी को भी अपने साथ ले जाएं और उनके जितने भी सहयोगी दल हैं, उन सभी को भी साथ जाना चाहिए."

UP Politics: 217 से 1 हजार वोट तक... AIMIM की वजह से 2022 में ये सीटें हार गई थी सपा?

उन्होंने आगे कहा, "राम कोई राजनीतिक पुरुष नहीं हैं. राम राष्ट्र की अस्मिता हैं, राष्ट्र के प्राण हैं और राष्ट्र की चेतना हैं. इसलिए राम मंदिर में दर्शन के लिए पक्ष और विपक्ष, दोनों को आना चाहिए. राम निष्पक्ष हैं."

#WATCH | Lucknow, UP: Yog Guru Baba Ramdev says, "A Shri Ram Katha is being held in Gonda. Approximately 250,000 to 300,000 people are expected to attend each day... CM Yogi Adityanath will come as the chief guest. Ram is our soul, our consciousness, our very life force, and the essence of our culture. He embodies virtuous conduct and the principles of righteous boundaries... Many eminent figures from across the country are attending... The event will conclude with a cultural program. The underlying purpose is to celebrate the glorious era of Sanatan. The entire world is looking toward India. A nation cannot become truly developed through material prosperity alone; intellectual and spiritual richness are of far greater significance... Through this Ramkatha, a massive undertaking is being organised in Gonda." On Akhilesh Yadav’s visit to Ayodhya on December 12, he says, "If Akhilesh Yadav chooses to visit, well, Lord Ram belongs to everyone; everyone should go. In fact, I would say he should take Rahul Gandhi along, as well as all his political allies—everyone should go..."

— ANI (@ANI) November 11, 2026

अखिलेश यादव ने भी कही थी दर्शन करने की बात

दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे. अपने दौरे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा था कि भगवान सबके हैं और हर धर्म में पूजा-पाठ और आराधना के अलग-अलग तरीके होते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि वह केदारेश्वर के साथ मथुरा-वृंदावन भी जाएंगे.

अखिलेश यादव ने अपने बयान में PDA का जिक्र करते हुए कहा था कि पहले दर्शन और फिर आशीर्वाद लेने में आखिर बुराई क्या है? उनके इस बयान के बाद उनके अयोध्या दौरे को लेकर सियासी चर्चा भी तेज हो गई है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए गुड न्यूज़, सेक्टर 51 से गौर चौक तक दौड़ेगी एक्वा लाइन

पवन पांडेय ने किया था दौरे का ऐलान

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की घोषणा समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडेय ने 7 नवंबर को एक कार्यक्रम के दौरान की थी. उन्होंने बताया था कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation