Uttar Pradesh
14 Oct 2026, 06:13 PM
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
ABP News
@abpnews

ॉउत्तर प्रदेश के रामपुर में सपा नेता आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं. आज जौहर यूनिवर्सिटी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ एक और FIR कराई है. जिस पर बीजेपी MLA आकाश सक्सेना ने कहा,  "जांच होने पर और खुलासा होगा कि आजम खान ने मंत्री पद पर रहते हुए कैसे सरकारी धन का दुरुपयोग कर काले धन से अकूत संपत्ति खड़ी की."

ईडी की FIR के बाद रामपुर में मीडिया से बात करते हुए आकाश सक्सेना ने कहा,"देखिए, 2017 में जब हमने पहली बार यह शिकायत दर्ज कराई थी, तो हमने साफ़ कहा था कि आज़म खान की बनाई 560 एकड़ की यूनिवर्सिटी का एक बड़ा हिस्सा सरकारीजमीन थी. इसमें 'एनिमी प्रॉपर्टी' (दुश्मन की संपत्ति), 26 किसानों की ज़मीन, नदी का किनारा और बंजर ज़मीन के साथ-साथ अलग-अलग सरकारी विभागों की ज़मीन भी शामिल थी, जिस पर कब्ज़ा किया गया था."

उन्होंने आगे कहा, "इसके बाद, शहरी विकास मंत्री रहते हुए आज़म खान ने अपने पसंदीदा ठेकेदारों को सरकारी ठेके दिए. फिर इन सरकारी ठेकों के बदले कमीशन के तौर पर जौहर यूनिवर्सिटी को काफ़ी पैसा दान किया गया. इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की गई और आरोप सही पाए जा रहे हैं. FIR में साफ़ बताया गया है कि कैसे आज़म खान ने अपने पद का दुरुपयोग किया और बोगस फर्मों के जरिए काले धन से अकूत संपत्ति खड़ी की."

यह भी पढ़ें: यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग

ED ने आज दर्ज करवाई है FIR

ईडी ने आजम खान, उनसे जुड़े जौहर ट्रस्ट, मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, सीए और ठेकेदारों की कंपनियों के खिलाफ रामपुर के अजीमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. ED के अधिकारी की शिकायत पर दर्ज इस FIR में कथित वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों की जांच की जाएगी. एजेंसी ने FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ECIR भी दर्ज की है.

रामपुर जेल में बंद हैं आजम खान

यहां बता दें कि आजम खान 17 नवंबर 2025 से रामपुर जेल में बंद हैं. MP-MLA court ने उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को डबल पैन कार्ड के आरोप में 7 साल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद से दोनों जेल में हैं. इससे पहले 23 सितंबर 2025 को सीतापुर जेल से छूटकर आए थे. वहां वो 23 महीने की सजा काटकर जमानत पर बाहर आए थे. अब ईडी की कार्रवाई के बाद आजम खान फिर सुर्खियों में हैं.

यह भी पढ़ें: अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
11
Comments (0)