24 Nov 2026, 03:01 PM
ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं
News Patrika
@newspatrika
Avinash Mishra-Eisha Singh Break Up Controversy: टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 18’ फेम अविनाश मिश्रा ने आखिरकार ईशा सिंह के साथ अपने रिश्ते के टूटने की पुष्टि कर दी है। अविनाश ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर न सिर्फ ब्रेकअप की बात स्वीकार की, बल्कि इसकी पूरी जिम्मेदारी भी खुद ली। उन्होंने ईशा और उनके परिवार से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने और खुद पर काम करने की जरूरत है। इस बीच उनके ब्रेकअप पर ‘बिग बॉस 18’ की पूर्व कंटेस्टेंट कावेरी प्रियम और कशिश कपूर की सोशल मीडिया पोस्ट ने सबका ध्यान खींच लिया है। दोनों ने बिना किसी का नाम लिए कुछ ऐसा लिखा, जिसे अविनाश और ईशा के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
23
Comments (0)