Madhya Pradesh
06 Oct 2026, 08:50 AM
अब मिनटों में पकड़ जाएगी ‘बिजली चोरी’, भोपाल में 5 हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मरों में लगेंगे ऑटो कट इक्विपमेंट
Patrika
@patrika
Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में बिजली की ओवरलोडिंग से अपने ट्रांसफॉर्मर्स को बचाने के लिए कंपनी ने अब ऑटो कट का रास्ता अपनाया है। ट्रांसफार्मर पर तय क्षमता से थोड़ा भी ज्यादा भार आया तो वह खुद बंद हो जाएगा। इससे ट्रांसफार्मर तो जलने से बचेगा, हालांकि लोड बढ़ने और ट्रांसफार्मर बंद होने से ट्रिपिंग बढ़ने की आशंका जरूर है। जिसे अन्य तरीकों से ठीक किया जाएगा। बता दें कि शहर के 5,500 ट्रांसफॉर्मर में ऑटो कट इक्विपमेंट लगाने की तैयारी है। पुराने शहर के कुछ ट्रांसफार्मर में इसका परीक्षण किया, अब पूरे शहर में किया जाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)