6 महीने भी नहीं रुका ऑस्ट्रेलिया, सैंडपेपर के बाद 'मिंट' से बॉल टेम्परिंग; फिर खुली पोल
24 Nov 2026, 08:17 PM

6 महीने भी नहीं रुका ऑस्ट्रेलिया, सैंडपेपर के बाद 'मिंट' से बॉल टेम्परिंग; फिर खुली पोल

ABP News
@abpnews

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट गलत कारणों से विवादों में घिरा है. सैंडपेपरगेट विवाद उस्मान ख्वाजा के खुलासे के बाद आरोपों का सिलसिला जारी है. इस बीच एक और बॉल टेम्परिंग का मामला सामने आया है. अक्टूबर 2018 में दुबई में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का पहला टेस्ट मैच खेला गया था. एक सीनियर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने अपनी जांच में पाया है कि दुबई में खेले गए उस मुकाबले से पूर्व कंगारू टीम के अंदर मिंट से बॉल टेम्परिंग किए जाने पर विचार हुआ था.

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया एजेंसी SEN के अनुसार टीम पेन और कोच जस्टिन लैंगर ने सुनिश्चित किया था कि ऐसी किसी भी घटना को अंजाम ना दिया जा सके. यह टेस्ट मैच सैंडपेपरगेट विवाद के महज 6 महीने बाद ही आयोजित हुआ था. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पिच से मदद नहीं मिल रही थी, तब मिंट के जरिए बॉल टेम्परिंग करने पर विचार किया गया था.

एक खिलाड़ी ने मिंट के माध्यम से गेंद के स्वभाव को बदलने की बात कही थी. मगर टीम के एक अन्य सदस्य ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देकर नाराजगी व्यक्त की थी. यह भी खुलासा हुआ कि जब तत्कालीन कोच जस्टिन लैंगर को इस बारे में पता चला तो उन्होंने खिलाड़ियों के समक्ष नाराजगी जाहिर की थी.

मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर का आमना-सामना

इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सैंडपेपरगेट विवाद के दौरान मिचेल मार्श ने पूरी घटना के लिए डेविड वॉर्नर को फटकार लगाई थी. वहीं कैमरून बैंक्रॉफ्ट ने पहले सारे आरोप अपने ऊपर लेने की पेशकश की थी, लेकिन स्टीव स्मिथ ने कहा कि वह खुद भी पूरी घटना की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं.

वहीं मिचेल मार्श ने कैमरून बैंक्रॉफ्ट से भी कहा कि वह इस पूरे कांड की जिम्मेदारी अपने कंधों पर नहीं लेंगे. दूसरी ओर मार्श ने वॉर्नर को फटकार लगाते हुए कहा कि जो आरोपी है, उसकी जिम्मेदारी दूसरा कतई नहीं उठाएगा.

यह भी पढ़ें:

गिल ने साथी खिलाड़ी को डांटा, तो अजिंक्य रहाणे ने कप्तान को पढ़ा दिया पाठ; जानें क्या कहा

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation