पंचायत चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का BJP पर निशाना, बोले- 'अब तक अहंकार...'
Rajasthan 25 Nov 2026, 06:55 PM

पंचायत चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का BJP पर निशाना, बोले- 'अब तक अहंकार...'

ABP News
@abpnews

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के परिणामों और जिला प्रमुख चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है और पूरे राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में माहौल नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जो रणनीतियां बनाई थीं, उनमें वह हर जगह कामयाब नहीं हो पाई. हालांकि चुनाव के अंतिम परिणाम शाम तक स्पष्ट होंगे. पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि बीजेपी का अहंकार अभी तक नहीं गया है.

अशोक गहलोत ने बीजेपी की चुनावी हार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अपने ही गढ़ में पंचायत समिति और जिला प्रमुख चुनाव में हार के बावजूद बीजेपी के शीर्ष नेताओं की ओर से अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हार के बाद मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को सामने आकर विनम्रता के साथ हार स्वीकार करनी चाहिए थी. वे जनता को बता सकते थे कि आखिर हार के क्या कारण रहे और पार्टी से कहां चूक हुई.

'बीजेपी नेताओं में अब तक घमंड नजर आ रहा'

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में हार के बाद जनता के सामने सिर झुकाकर हार स्वीकार करने की परंपरा रही है. नेताओं को अपनी जिम्मेदारी लेते हुए जनता के प्रति विनम्रता और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. लेकिन बीजेपी नेताओं का अहंकार और घमंड अब तक नजर आ रहा है. केंद्रीय मंत्रियों और अन्य नेताओं से बयान दिलवाकर इस पूरे मामले में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, इससे राजस्थान की जनता संतुष्ट नहीं होगी.

हार पर सीएम को बुलानी चाहिए थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

उन्होंने कहा कि जनता तब संतुष्ट होगी, जब मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष खुद सामने आकर अपनी बात रखेंगे. गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी पिछले 12 वर्षों में मीडिया से नहीं मिले और उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की. उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी चुनावी हार के बाद मुख्यमंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर खुलकर मीडिया के सवालों का जवाब देना चाहिए था. इससे जनता और मीडिया दोनों को अच्छा संदेश जाता.

ये भी पढ़ें: राजस्थान जिला परिषद: ब्यावर में चौंकाने वाला रिजल्ट, बहुमत के बाद भी हारी BJP

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
14

Comments (0)

Login to join the conversation