“वह बहुत कम उम्र की थी” दुष्कर्म केस में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के सामने टूट गया था आसाराम
Madhya Pradesh 22 Oct 2026, 03:50 PM

“वह बहुत कम उम्र की थी” दुष्कर्म केस में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के सामने टूट गया था आसाराम

News Patrika
@newspatrika
Asaram Bapu : दुष्कर्म का दोषी आसाराम बापू अभी पैरोल पर है। उसे कोर्ट ने 20 दिन के लिए जेल से रिहा किया है। आसाराम को 31 अगस्त 2013 को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। जोधपुर ईस्ट के तत्कालीन डीसीपी आईपीएस अजय पाल लांबा ने अपनी किताब ‘Gunning for the Godman: The True Story Behind Asaram Bapu’s Conviction’ में मामले के कई पहलू उजागर किए हैं। इसमें आसाराम की गिरफ्तारी से लेकर कोर्ट में चली सुनवाई तक के अनेक रोचक किस्से बताए गए हैं। खास बात यह है कि केस दर्ज होते ही बाबा के लोग धमकी देने लगे थे पर पुलिस की पकड़ में आते ही वह टूट गया था। उसने केस की इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के सामने पछतावा व्यक्त करते हुए नाबालिग के साथ घटी घटना के संबंध में कहा: मुझे उससे नहीं मिलना था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
12

Comments (0)

Login to join the conversation