12 Nov 2026, 09:23 PM
यूपी SIR पर सीएम योगी के दावों पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, 'चुनाव आयोग बताए'
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर पर विपक्ष के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सवाल उठाए हैं. इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी के बयान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को पूरी बात बतानी चाहिए.

ओवैसी ने लखनऊ में एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा, ''योगी जो कह रहे हैं एक करोड़ 27 लाख नाम हटे हैं. इलेक्शन कमिश्नर से जानना चाहते हैं, जो मुख्यमंत्री कह रहे हैं, इसकी लिस्ट हमें भी दे दे. मुख्यमंत्री कह रहे हैं मेजॉरिटी कम्युनिटी का नाम डिलीट हो गया है.''

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''बाबा यह फिगर कैसे कैलकुलेट किए हम जानते हैं. बाबा के पास मैथमेटिक्स की PHD है. इसमें कितने बांग्लादेशी और पाकिस्तानी हैं, कितने लोगों को नॉन इंडियन सिटिजन करार दिया गया. भारत के सबसे बड़े प्रदेश का मुख्यमंत्री कह रहा है, चुनाव आयोग बताए.''

जिनके नाम डिलीट हुए, वो लिस्ट दे आयोग- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''यूपी में चुनाव आयोग ने 2 करोड़ 89 लाख लोगों का नाम डिलीट कर दिया है. जिनके नाम डिलीट हुए हैं, उनके नाम हमें चुनाव आयोग दे. बाबा नंबर तो बता रहे हैं, लेकिन किसी पार्टी के वोटर का नाम काटा गया, ये नहीं बता रहे हैं. चुनाव आयोग से हमारा सवाल है, हमें आयोग गाइड करे.''

ओवैसी ने कहा कि हमने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े कानून का विरोध किया था. मैंने कहा कि एसआईआर बैकडोर एनआरसी है.

सीएम योगी ने क्या कहा था?
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया टुडे ग्रुप से बातचीत में कहा था कि यूपी में एसआईआर से पहले जितने मुस्लिम मतदाता थे, उनमें 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. चुनाव आयोग में हमने मेमोरेंडम दिया. आखिर किन कारणों से ये हुआ.

सीएम योगी ने कहा, ''यूपी के पंचायत चुनाव में नाम है, लेकिन चुनाव आयोग की लिस्ट में नाम नहीं है. ये गायब कैसे हुए हैं. ये 66 लाख हैं. 55 लाख वो हिंदू मतदाता हैं जो, सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन उनके नाम वोटर लिस्ट में गायब हैं. 18-19 साल के ऐसे साढ़े चार लाख मतदाता हैं, जिनके नाम मतदाता सूची से गायब हैं.''

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3
Comments (0)