‘हमने प्लान किया था कि उसे कैसे कंट्रोल में रखना है’, वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर की प्लानिंग को लेकर अर्शदीप सिंह का बड़ा खुलासा
12 Oct 2026, 05:42 PM

‘हमने प्लान किया था कि उसे कैसे कंट्रोल में रखना है’, वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर की प्लानिंग को लेकर अर्शदीप सिंह का बड़ा खुलासा

News Patrika
@newspatrika
Arshdeep Singh on Shai Hope: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 में टीम इंडिया की प्‍लानिंग को लेकर सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने बताया कि वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को जल्दी आउट करने की टैक्टिक्स को सफलतापूर्वक लागू करने पर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि उनके जैसे क्वालिटी बल्‍लेबाज को आउट करने के लिए कोचिंग स्टाफ से बहुत अच्छी तैयारी और इनपुट की जरूरत थी। ज्ञात हो कि रविवार रात होलकर स्टेडियम में अर्शदीप ने दूसरे ओवर में इन-फॉर्म शाई होप को आउट करके शुरुआती ब्रेकथ्रू दिलाया। हालांकि जब तक खतरनाक शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर थे, तब तक मुकाबला कांटे का रहा। लेकिन, अर्शदीप ने उन्हें आउट किया और कीमो पॉल को भी आउट करके यह पक्का किया कि मुकाबला भारत के पक्ष में खत्म होगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation