08 Oct 2026, 09:53 PM
घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस
ABP News
@abpnews

Apple अब स्मार्ट होम डिवाइसेज की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी LG के साथ मिलकर स्मार्ट होम के लिए कई नए प्रोडक्ट्स तैयार कर रही है. इनमें स्मार्ट लॉक, थर्मोस्टेट, डोरबेल और सिक्योरिटी कैमरे शामिल हैं. ये सभी डिवाइस Apple के आने वाले स्मार्ट होम हब के साथ काम करने के लिए तैयार किए जा रहे हैं. आने वाले समय में घर की सिक्योरिटी और दूसरे स्मार्ट डिवाइसेज को Apple के इकोसिस्टम से जोड़ने का दायरा काफी बढ़ सकता है.

LG के साथ मिलकर बनेंगे नए स्मार्ट डिवाइस

Apple और LG मिलकर स्मार्ट डेडबोल्ट लॉक, स्मार्ट थर्मोस्टेट और वीडियो डोरबेल जैसे डिवाइस विकसित कर रहे हैं. इसके अलावा इनडोर और आउटडोर सिक्योरिटी कैमरा और फ्लडलाइट कैमरा भी लाइनअप का हिस्सा हो सकते हैं. खास बात यह है कि इन प्रोडक्ट्स पर LG का ब्रांड नाम होगा. LG इनके मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्ट सपोर्ट का काम संभालेगा.

Apple के नए Smart Home Hub से जुड़ेंगे डिवाइस

इन डिवाइसेज को Apple के नए स्मार्ट होम हब के साथ इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया जा रहा है. यह हब 13 अक्टूबर को पेश किए जाने की उम्मीद है और इसमें करीब 6 इंच की चौकोर स्क्रीन हो सकती है, जिसे टेबल पर रखा या दीवार पर लगाया जा सकेगा. इसके अलावा Apple के नए HomePod mini और TV सेट-टॉप बॉक्स के साथ भी यह स्मार्ट होम इकोसिस्टम काम करेगा.

यह भी पढ़ें - IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी

स्मार्ट लॉक में मिलेगा UWB सपोर्ट

कई नए डिवाइसेज में Wi-Fi और Bluetooth के साथ Thread और Matter का सपोर्ट भी दिया जा सकता है. स्मार्ट लॉक में UWB यानी Ultra-Wideband तकनीक मिलने की बात कही गई है. इससे यूजर के दरवाजे के पास पहुंचने पर लॉक को अपने आप अनलॉक करने जैसी सुविधा मिल सकती है.

Amazon और Google को मिलेगी सीधी टक्कर

Apple का यह कदम उसे Amazon Ring और Google Nest जैसे स्मार्ट होम प्लेटफॉर्म के और करीब ला सकता है. Apple अपने HomeKit प्लेटफॉर्म को भी नए सिरे से आगे बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी Siri AI असिस्टेंट के साथ नए स्मार्ट होम डिवाइसेज को जोड़कर इस कैटेगरी में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है. LG के लिए भी यह स्मार्ट होम सेगमेंट में बड़ा विस्तार होगा. कंपनी करीब एक दशक बाद इनडोर कैमरा और लंबे समय बाद आउटडोर कैमरा, डोरबेल, थर्मोस्टेट और फ्लडलाइट कैमरा जैसे प्रोडक्ट्स ला रही है, हालांकि LG के इन डिवाइसेज को बाजार में आने में अभी कुछ महीने लग सकते हैं.

यह भी पढ़ें - Instagram में दिखा MUSE का नया ऑप्शन, जानें Meta के नए AI एजेंट के काम

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)