23 Oct 2026, 09:57 PM
एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं? Apple ने सभी मॉडल पर लगाई लिमिट
ABP News
@abpnews

Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की बिक्री आज यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है. नए डिजाइन और फोल्ड होने वाली स्क्रीन वाले इस फोन को लेकर यूजर्स के बीच चर्चा है. इसी बीच Apple की वेबसाइट से iPhone खरीदने की सीमा भी सामने आई है. कंपनी ने भारत में iPhone खरीदने की लिमिट तय कर दी है.

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में परिवार के लिए या गिफ्ट देने के लिए एक साथ कई iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस नियम को जानना जरूरी है. यह नियम सिर्फ नए iPhone Duo या iPhone 18 Pro सीरीज तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध सभी iPhone मॉडल पर लागू होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Apple की नई लिमिट के तहत अब यूजर्स एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं.

एक साथ कितने iPhone खरीद सकते हैं?

कंपनी की नई लिमिट के तहत, Apple के ऑनलाइन स्टोर पर ग्राहक एक ही मॉडल के दो फोन खरीद सकते हैं. इसके अलावा दो अलग-अलग मॉडल चुनकर भी एक ऑर्डर किया जा सकता है, हालांकि शॉपिंग कार्ट में तीसरा iPhone जोड़ने की कोशिश करने पर वेबसाइट अलर्ट दिखाती है और ऑर्डर की मात्रा कम करने के लिए कहती है.

तीसरा iPhone जोड़ने पर दिखता है अलर्ट

यूजर एक iPhone Duo और एक iPhone 18 Pro खरीद सकते हैं. इसके अलावा एक ही मॉडल के दो फोन भी ऑर्डर किए जा सकते हैं, लेकिन इन दोनों ऑप्शनों के साथ तीसरा iPhone जोड़ने पर खरीदारी आगे नहीं बढ़ पाती है. वेबसाइट पर इस संबंध में संदेश दिया जाता है कि एक यूजर अधिकतम दो iPhone खरीद सकता है और चेकआउट से पहले ऑर्डर में फोन की कुल संख्या कम करनी होगी.

यह भी पढ़ें - फोल्डेबल iPhone का क्रेज, पहली सेल से पहले Apple Store के बाहर जुटे लोग

क्यों लगाई गई है खरीदारी की सीमा?

Apple ने इस नियम के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है. कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि यह व्यवस्था कब तक लागू रहेगी. हालांकि इस तरह की सीमाएं थोक में खरीदारी करने वाले रीसेलर्स को रोकने और ज्यादा ग्राहकों तक डिवाइस पहुंचाने में मदद कर सकती हैं. खासकर किसी नए फोन की मांग ज्यादा होने पर इससे कुछ खरीदारों के बड़ी संख्या में फोन खरीद कर स्टॉक जमा करने की आशंका कम हो सकती है. Apple ने इस सीमा के पीछे किसी खास वजह की पुष्टि नहीं की है. यह भी साफ नहीं है कि कंपनी ने इस व्यवस्था को नए के साथ पुराने iPhone मॉडल पर लागू रखने का फैसला क्यों किया है.

यह भी पढ़ें - Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)