08 Nov 2026, 01:56 PM
अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता
News Patrika
@newspatrika
पटना। बिहार की राजनीति में अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चित मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों चर्चा में है। बेटी की भव्य शादी के लिए अनंत सिंह देशभर में निमंत्रण भेज रहे हैं। खास बात यह है कि इस शादी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं को भी बुलाया जा रहा है। अनंत सिंह ने साफ कहा कि शादी समारोह में कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं होता। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव तक सभी को न्योता भेजा जाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)