काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी, 6 करोड़ का चढ़ावा चढ़ाया
Uttar Pradesh 24 Nov 2026, 04:17 PM

काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी, 6 करोड़ का चढ़ावा चढ़ाया

ABP News
@abpnews

उद्योगपति अनंत अंबानी सोमवार (23 नवंबर) को वाराणसी पहुंचे, जहां उनका काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के बाहर पहुंचा. अनंत ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन किया, इसके बाद उन्होंने मां अन्नपूर्णा दरबार में भी विधि विधान से दर्शन पूजन किया. इससे पूर्व में भी अनंत काशी के प्राचीन धर्मस्थल पर दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन अनंत अंबानी द्वारा काशी के इन प्राचीन धर्मस्थल में करोड़ों रुपए का दान भी अर्पित किया गया है.

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे उद्योगपति अनंत अंबानी ने काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास में 5 करोड़ का दान अर्पित किया है. इस दौरान उन्होंने विधि विधान से बाबा का दर्शन पूजन किया.

इसके अलावा पास के ही परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा दरबार में भी अनंत अंबानी ने विधि विधान से माता का दर्शन किया. इसके अलावा माता अन्नपूर्णा दरबार में भी एक करोड रुपए दान अर्पित करने की जानकारी सामने आई है.  इससे पूर्व में भी अनंत अंबानी बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच चुके हैं.

यूपी के इन विधायकों का कटेगा टिकट! BJP दिल्ली भेजेगी रिपोर्ट

'बाबा की भक्ति में डूबे अनंत'

सोमवार के दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में भारी भीड़ रही. इस दौरान अनंत अंबानी का काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर 4 के बाहर पहुंचा. उनकी तस्वीर लेने के लिए गेट के बाहर लोग भी काफी उत्सुक नजर आए. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें मंदिर परिसर ले जाया गया. इस दौरान वह मंदिर के अलग-अलग विग्रह और बाबा का दर्शन कर भाव विभोर हुए . इसके अलावा उन्होंने पास के ही मां अन्नपूर्णा दरबार में भी पुजारी की मौजूदगी में विधि विधान से दर्शन पूजन किया.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
20

Comments (0)

Login to join the conversation