'देश को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी', राहुल गांधी पर गृह मंत्री शाह ने साधा निशाना
15 Nov 2026, 08:43 PM

'देश को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी', राहुल गांधी पर गृह मंत्री शाह ने साधा निशाना

ABP News
@abpnews

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में की गईं टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा, उन्होंने कहा- कांग्रेस नेता भारत को बदनाम कर रहे हैं. देश को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी.

कांग्रेस लगातार तीन बार हारने के कारण हताशा में है. हैदराबाद में हुए कांग्रेस के एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि देशभर के वामपंथी विचार धारा के लोगों को उसमें बुलाया गया. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के राजकुमार वहां गए. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कार्यक्रम का नाम तो देश के नाम पर रखा है लेकिन वहां देश विरोधी बातें बोली गईं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वहां देशविरोधी बातें करके दुनिया में भारत को बदनाम करने का काम किया है.

राहुल गांधी लगातार चुनाव हारने की फ्रस्ट्रेशन, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत विरोधी बयान देकर निकाल रहे हैं। https://t.co/CCJqntY6t3

— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2026

यूपीए सरकार पर निशाना

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आज इस मंच से महाराष्ट्र के लोगों और देशभर के लोगों से कहना चाहता हूं कि जहां भी कांग्रेसी मिलें, इनसे पूछिए कि चुनाव लड़ना, हारना जीतना ये सब पार्टी के नेताओं के परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है. कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्व की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि इनसे पूछिए कि 10 साल आपको दिए थे, लेकिन इस दौरान 12 लाख करोड़ के घपले घोटाले किए गए.

केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस का हाथ पकड़कर दिल्ली से निकाल बाहर किया और नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया. 12 साल में नरेंद्र मोदी पर चार आने के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा है.

मोदी सरकार की तारीफ

शाह ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र से देश में उद्योगों के विकास तक और हमारे देश के वैज्ञानिकों का चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचना हो ये रेलवे का विकास करना हो या नई शिक्षा नीति लानी हो या ये सभी 12 साल के कामों का नतीजा है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क भी इन्हीं सालों के दौरान बना है.

ये भी पढ़ें

PM मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा धरती आबा का संघर्ष'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
12

Comments (0)

Login to join the conversation