Alwar: अलवर जिला प्रमुख चुनाव; बहुमत के गणित और छवि बचाने के डर से BJP ने पीछे खींचे हाथ, कांग्रेस ने दिखाया दम
26 Nov 2026, 02:31 PM

Alwar: अलवर जिला प्रमुख चुनाव; बहुमत के गणित और छवि बचाने के डर से BJP ने पीछे खींचे हाथ, कांग्रेस ने दिखाया दम

News Patrika
@newspatrika
Alwar Zila Pramukh Election Analysis: पंचायत चुनाव के नतीजों ने अलवर की राजनीति में भाजपा की सियासी जमीन खिसकने के साफ संकेत दे दिए हैं। जिला प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचने के लिए भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती संख्या बल की थी। जिला परिषद चुनाव के नतीजों के बाद से ही जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई थी। जिला परिषद में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा की स्थिति कमजोर थी। ऐसे में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती जिला प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए जरूरी संख्या जुटाने की थी। पार्टी के रणनीतिकारों के सामने यह सवाल भी था कि क्या राजनीतिक जोड़-तोड़ के जरिए कुर्सी हासिल करने की कोशिश की जाए या चुनाव के नतीजों को स्वीकार किया जाए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10

Comments (0)

Login to join the conversation