Uttar Pradesh
03 Nov 2026, 01:57 PM
अखिलेश यादव का आज वाराणसी दौरा, सपा कार्यकर्ताओं के परिवार से करेंगे मुलाकात
ABP News
@abpnews

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज मंगलवार (3 नवंबर) को वाराणसी पहुंच रहे हैं. दोपहर 12:00 बजे वह वाराणसी एयरपोर्ट से जनपद के अलग-अलग जगहों पर अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का यह कार्यक्रम सपा कार्यकर्ताओं के दुख दर्द बांटने से जुड़ा बताया जा रहा है.

दरअसल बीते दिनों समाजवादी पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी राजेश यादव की मृत्यु हो गई थी. इसके अलावा पुराने कार्यकर्ता सतीश फौजी बेहद बीमार चल रहे हैं उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लेने  परिवार से मिलने अखिलेश यादव पहुंचेंगे.

समाजवादी पार्टी के वाराणसी जिला अध्यक्ष लक्कड़ यादव ने एबीपी लाइव को जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का दुख दर्द बांटने के लिए वाराणसी आ रहे हैं. बीते दिनों हमारे सक्रिय पदाधिकारी राजेश यादव की दुखद मृत्यु हो गई थी. उनके परिवार से अखिलेश यादव मिलेंगे. इसके अलावा सपा के पुराने कार्यकर्ता सतीश फौजी बेहद बीमार चल रहे हैं, उनके परिवार से  मुलाकात करने भी पहुंचेंगे.

इसके साथ ही दुर्घटना में घायल सपा कार्यकर्ता से मिलने के लिए भी अखिलेश यादव पहुंचेंगे. ऐसे में  समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव का यह पूरा कार्यक्रम समाजवादियों के दुख दर्द को बांटने से जुड़ा है.

पोस्टर बैनर के साथ अखिलेश यादव का स्वागत

वाराणसी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नेता अखिलेश यादव का पोस्टर बैनर के साथ स्वागत किया जा रहा है. अलग-अलग मार्ग पर उनके स्वागत की खास तैयारी की गई है. वाराणसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए पोस्टर लगाए गए हैं. सपा कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने के लिए भी काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)