सपा की बनी सरकार तो यूपी में फ्री राशन की लिस्ट में जुड़ेगा ये सामान, अखिलेश ने किया ऐलान
Uttar Pradesh 09 Nov 2026, 01:51 PM

सपा की बनी सरकार तो यूपी में फ्री राशन की लिस्ट में जुड़ेगा ये सामान, अखिलेश ने किया ऐलान

ABP News
@abpnews

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद लोगों को राशन में सरसों का तेल भी दिया जाएगा.

यूपी के पूर्व सीएम ने एक्स पर लिखा कि कुछ महीनों बाद हम अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे; जिससे किसी शोषित, वंचित व ग़रीब को इन भाजपाइयों से बेंत  खाकर बेइज्जती न सहनी पड़े. भाजपा के उत्पीड़न से ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ लोग इस बार भाजपा का स्थायी सफ़ाया कर देंगे.

उन्होंने लिखा कि भाजपाइयों ने अयोध्या में तथाकथित नारी वंदन का जो हिंसक नजारा पेश किया है वो वंदनीय नहीं, निंदनीय है. महिला आयोग संज्ञान लेकर इस भाजपाई और आयोजकों पर वैधानिक-दंडात्मक कार्रवाई करे.

कुछ महीनों बाद हम अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे; जिससे किसी शोषित, वंचित व ग़रीब को इन भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज़्ज़ती न सहनी पड़े। भाजपा के उत्पीड़न से ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ लोग इस बार भाजपा का स्थायी सफ़ाया कर देंगे। भाजपाइयों ने अयोध्या में तथाकथित नारी वंदन का जो हिंसक नज़ारा पेश किया है वो वंदनीय नहीं, निंदनीय है। महिला आयोग संज्ञान लेकर इस भाजपाई और आयोजकों पर वैधानिक-दंडात्मक कार्रवाई करे। भाजपा के लोग ‘नारी’ का सम्मान नहीं, अपमान ही करते हैं। उप्र के मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ अग्निकांड के युवा मृतक की ‘दुखी माँ’ का सरेआम किया गया अपमान कोई महिला नहीं भूलेगी। मातृशक्ति का श्राप कभी खाली नहीं जाता है। ये हारेंगे और बुरी तरह हारेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव हों या हाल के 2026 के विधानपरिषद चुनाव दोनों में भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि अब जनता के बीच इनके जुमलों का गु्ब्बारा फूट गया है। भाजपा तेल की फिसलन की ढलान पर है। जनता अब इनको हमेशा के लिए हराने के ‘मूड’ में है, इसीलिए भाजपा से जुड़ा हर राजनीतिक व्यक्ति या तो जनाक्रोश से डरकर राजनीति छोड़ रहा है या दूसरी राजनीतिक पार्टियों के पहले दो विकल्पों में करबद्ध अपनी जगह तलाश रहा है। अगला चुनाव महिला-युवा बनाम बीजेपी होगा!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 9, 2026

कन्नौज सांसद ने लिखा कि भाजपा के लोग ‘नारी’ का सम्मान नहीं, अपमान ही करते हैं. उप्र के मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ अग्निकांड के युवा मृतक की ‘दुखी माँ’ का सरेआम किया गया अपमान कोई महिला नहीं भूलेगी. मातृशक्ति का श्राप कभी खाली नहीं जाता है. ये हारेंगे और बुरी तरह हारेंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव हों या हाल के 2026 के विधानपरिषद चुनाव दोनों में भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि अब जनता के बीच इनके जुमलों का गु्ब्बारा फूट गया है. भाजपा तेल की फिसलन की ढलान पर है.

अखिलेश ने लिखा कि जनता अब इनको हमेशा के लिए हराने के ‘मूड’ में है, इसीलिए भाजपा से जुड़ा हर राजनीतिक व्यक्ति या तो जनाक्रोश से डरकर राजनीति छोड़ रहा है या दूसरी राजनीतिक पार्टियों के पहले दो विकल्पों में करबद्ध अपनी जगह तलाश रहा है.  अगला चुनाव महिला-युवा बनाम बीजेपी होगा!

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation