06 Oct 2026, 06:36 PM
भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते ही अकील हुसैन रचेंगे इतिहास, पूरन-पोलार्ड के एलीट ग्रुप में होगी एंट्री
Patrika
@patrika
Akeal Hosein 100th T20I: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद थोड़े रिकवरी टाइम के बाद भारतीय टी20 टीम एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाली है। जब मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के लिए ये एक बड़ा टेस्ट होगा, क्योंकि वेस्टइंडीज को इस फॉर्मेट में एक पावरहाउस माना जाता है, जो 2012 और 2016 में दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। इस मुकाबले में जहां सबकी नजर जहां विस्फोटक भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा पर होंगी, तो विंडीज के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर अकील हुसैन भी मैदान पर उतरते ही एक बड़ा माइलस्टोन छूते हुए निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड के एलीट क्लब में एंट्री कर लेंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)