17 Nov 2026, 04:53 PM
फैक्ट्री के धुएं से क्रैश हुआ अजित दादा का प्लेन? BJP नेता के आरोपों पर रोहित पवार का पलटवार- ‘भक्तों’ का जवाब नहीं दूंगा
News Patrika
@newspatrika
Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर वीएसआर वेंचर्स के मालिक को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। अब भाजपा (BJP) के प्रवक्ता नवनाथ बन ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने अजित पवार के विमान हादसे के संभावित कारणों में रोहित पवार की बारामती एग्रो चीनी मिल से निकलने वाले धुएं को भी शामिल बताया है और जांच की मांग की है। जिसके बाद शरद गुट के नेता रोहित पवार ने पलटवार करते हुए कहा कि वह किसी नेता के ‘भक्त’ के आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)