'मरते दम तक राहुल गांधी के...', अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय
Uttar Pradesh 03 Oct 2026, 11:23 PM

'मरते दम तक राहुल गांधी के...', अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद बोले अजय राय

ABP News
@abpnews

पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रदेश नेतृत्व में बड़े बदलाव किए हैं. यूपी में अजय राय की जगह आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है. इससे पहले कांग्रेस नेता अजय राय वाराणसी पहुंच गए. आज सुबह मीडिया से बातचीत के दौरान वह राहुल गांधी की तस्वीर के साथ नजर आए और उन्होंने साफ कहा कि मेरा ब्रह्म वचन है, मरते दम तक राहुल गांधी के साथ रहूंगा. क्योंकि वह बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बीजेपी के कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है.

एबीपी लाइव ने कांग्रेस नेता अजय राय से जब यह सवाल पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश में पार्टी ने ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम समीकरण को साधने के लिए यह फैसला लिया है? इस पर कांग्रेस नेता अजय राय ने अपने कंधे से जनेऊ दिखाते हुए बेहद सख्त अंदाज में कहा कि "हम जनेऊ वाले ब्राह्मण हैं, दिखावटी नहीं, हमेशा जनेऊ पहनते हैं."

'सभी वर्ग को साथ लेकर चलना उद्देश्य'

अजय राय ने कहा कि हमारा और पार्टी का उद्देश्य सभी वर्ग को साथ लेकर चलना है. हमारे साथ मुस्लिम समाज, ओबीसी समाज, दलित समाज और सवर्ण समाज, महिला सभी वर्ग के लोग हैं, क्योंकि हम हमेशा सर्वहित की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी हम उसका निर्वहन करेंगे.

अजय राय ने पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

इसके अलावा अजय राय ने यूपी कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, सांसद इमरान मसूद सहित पूरी नई टीम को बधाई है. अजय राय ने पार्टी के सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा "हम मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में 2027 में सरकार बनाएंगे." अजय राय ने कहा कि "मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान हो."

कांग्रेस पार्टी छोड़ेंगे अजय राय?

क्या अजय राय कांग्रेस पार्टी के अलावा अन्य विकल्प के बारे में विचार कर सकते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए अजय राय ने कहा कि ब्रह्म वचन है, मरते दम तक राहुल गांधी के साथ रहूंगा, उनका सिपाही हूं और उनका जो आदेश होगा वह स्वीकार होगा.

वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव को लेकर निशाना साधने वाले तंज पर कांग्रेस नेता अजय राय ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र है. इमरान भाई मजबूत पृष्ठभूमि से आते हैं, उनकी सभी वर्ग में अच्छी पकड़ है.

यूपी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान बना जन आंदोलन, जुड़े 47 लाख लोग

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation