Khandwa, Madhya Pradesh
13 Nov 2026, 09:45 AM
Khandwa News : मुस्कुराते हुए रवाना हुए कांग्रेस नेता, कुछ ही देर में आई मौत की खबर, अस्पताल में लगी भीड़
News Patrika
@newspatrika
Khandwa News : खंडवा के पास अमरावती स्टेट हाईवे पर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कांग्रेस के दीपावली मिलन समारोह से लौट रहे खकनार के ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन और एक व्यक्ति की मौत हो गई। महाजन का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा जिसकी तैयारियां की जा रहीं हैं। हादसे में दोनों कारों में सवार कुछ लोग घायल भी हुए। टकराने के बाद एक कार सड़क के नीचे जाकर पलट गई। वहीं दूसरी का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम लछौरा के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों कारें बहुत स्पीड में थीं। ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन पार्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। खास बात यह है कि वे कार्यकर्ताओं से मिलकर हंसते मुस्कुराते हुए वहां से रवाना हुए पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे से दुखी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अस्पताल में भीड़ लग गई।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)