आगरा: अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर, सपा समर्थकों में आक्रोश
Uttar Pradesh 15 Nov 2026, 05:42 PM

आगरा: अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर, सपा समर्थकों में आक्रोश

ABP News
@abpnews

आगरा में आज समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन में अखिलेश यादव के आगमन से पहले सियासत तेज हो गई है. अखिलेश यादव के आगमन से पहले शहरभर में सपा प्रमुख के खिलाफ कई जगहों पर विवादित होर्डिंग लगाए गए हैं. जिन्हें सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया. इन पोस्टरों में अखिलेश और सपा नेता आज़म खान के पुराने बयानों को जिक्र किया गया था.

बीजेपी के इन पोस्टरों के खिलाफ सपा समर्थकों में ज़बरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. इन पोस्टरों पर लिखा था बाबा साहब का अपमान, दलितों पर अत्याचार, यही है सपा का असली चरित्र. सपाईयों ने शहरभर में लगे तमाम पोस्टरों को फाड़ दिया. इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर

वीडियो में सपा के कई कार्यकर्ता बीजेपी के पोस्टर को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. सपाईयों ने खंबे पर चढ़कर सभी विवादित पोस्टर फाड़ दिए. सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में बड़ी संख्या में लोग पीडीए के साथ जुड़ रहे हैं. अपार जनसमूह को देखते हुए बीजेपी के लोग घबरा गए हैं. इसलिए अनर्गल, आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्टर लगा रहे हैं.

सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर

सपा नेता ने कहा कि हम लोग इसका विरोध कर रहे हैं और ये पोस्टर जहां भी दिखेंगे उसे उखाड़कर फेंक देंगे. वहीं एक और समर्थक ने कहा कि आज हमारे पीडीए के नायक अखिलेश यादव आगरा में आ रहे हैं. ये बीजेपी बौखलाहट और औछी मानसिकता है क्योंकि समाजवादी पार्टी यूपी में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. इसलिए ये इनकी घबराहट और बौखलाहट है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग एआई द्वारा हमारे नेता की छवि को धूमिल करने के लिए ऐसे पोस्टर लगा रहे हैं. लेकिन हमारी पार्टी के कार्यकर्ता इन तमाम पोस्टरों को फाड़ देंगे.

बता दें कि आज 15 नवंबर को आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में दलित महासम्मेलन बुलाया गया है, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों के आने का लक्ष्य रखा गया है. जिसके लिए सपा की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है.

परिवार की 'दरी' बिछाने आइए! पंकज चौधरी ने बताया सपा के PDA का नया मतलब

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
14

Comments (0)

Login to join the conversation