14 Nov 2026, 02:40 PM
Aditya Hridaya Stotra : उच्च पद व प्रतिष्ठा दे सकता है आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ
AU News
@aunews
Aditya Hridaya Stotra : नवग्रहों में सूर्य राजा माने जाते हैं। राजा होने के कारण सूर्य देव जीवन में राज-काज से संबंधित सभी चीजों के कारक होते हैं। सभी राजकीय कार्य, सरकारी नौकरियां, सरकार में उच्च पद आदि सूर्य के ही अधीन हैं। उनकी कृपा के बिना सरकारी कार्य होना, सरकारी नौकरी या प्राइवेट में उच्च पद मिलना संभव ही नहीं है। सूर्य देव की प्रसन्नता के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इसमें सूर्य देव की निष्ठापूर्वक उपासना करते हुए उनसे विजयी मार्ग पर ले जाने का अनुरोध किया गया है। अगस्त्य ऋषि ने भगवान श्रीराम को युद्ध में रावण पर विजय के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र प्रदान किया था। आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ भक्त को मानसिक कष्ट, हृदय रोग, तनाव, शत्रु कष्ट और असफलताओं पर विजय प्रदान करता है। आदित्य हृदय स्तोत्र पापों, कष्टों और शत्रुओं से मुक्ति कराता है। यह सर्व कल्याणकारी, दीर्घायु, ऊर्जा और प्रतिष्ठा प्रदान करने वाला मंगलकारी विजय स्तोत्र है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)