‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
Uttar Pradesh 10 Oct 2026, 01:07 PM

‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह

ABP News
@abpnews

दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेन और मेट्रो बंद किए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, “भले ही दिल्ली जाने का टिकट बंद कर दो, हम दिल्ली जरूर जाएंगे. दिल्ली किसी की बपौती नहीं है.”

AAP सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि सरकार को नौजवानों से टकराव मोल नहीं लेना चाहिए. संजय सिंह ने मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए युवाओं की ताकत का हवाला दिया और सरकार को राजनीतिक चुनौती दी.

यह भी पढ़ें: 'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश

बाराबंकी पहुंचे थे संजय सिंह

जनपद के दरियाबाद में आप द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि उन्हें भी दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का टिकट नहीं मिला, लेकिन वे जाएंगे जरुर. उन्होंने दिल्ली में CJP के आयोजित कार्यक्रम को भी समर्थन किया. इसके साथ ही दिल्ली में जिस तरह 57 मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द की गयीं उस पर नाराजगी जाहिर की.

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित है आंदोलन

यहां बता दें कि CJP के साथ ही कई संगठनों और राजनैतिक दलों ने जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है. इन लोगों की चुनाव और SIR में गड़बड़ी के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग है. जिसको लेकर देश के अलग-अलग इलाकों में पहले से ही आंदोलन चल रहे हैं. आज सभी ने दिल्ली में पहुंचने का आह्वान किया है.

उधर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर इलाके को पूरी तरह छावनी बना दिया है. दिल्ली पुलिस के साथ ही केन्द्रीय बल और अन्य राज्यों से पुलिस बल मंगाया गया है. किसी को भी आज धरना-प्रदर्शन या रैली की इजाजत नहीं है. जबकि आंदोलनकारियों का कहना है कि वे हर हाल में जंतर-मंतर पहुंचेगे और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे. जिसके चलते तनाव बढ़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation