Ratlam, Madhya Pradesh
07 Nov 2026, 10:27 PM
आलोट के जिस मुक्तिधाम में जहां अपनों को दी थी अंतिम विदाई, वहीं दीप जलाकर किया स्मृतियों को नमन
News Patrika
@newspatrika
रतलाम। दीपावली का पर्व जीवन में प्रकाश, उल्लास और नई उम्मीदों का संचार करता है। इस दिन हर घर में दीप जलाए जाते हैं, आंगन सजाए जाते हैं और मां लक्ष्मी के स्वागत में रोशनी की जाती है। लेकिन आलोट में दीपोत्सव का एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने दीपावली के उत्सव को एक अलग ही भावनात्मक अर्थ दे दिया। यहां उन अपनों की याद में दीप प्रज्वलित किए गए, जिन्हें परिवार कभी इसी स्थान से अंतिम विदाई देकर लौटे थे। जिस मुक्ति धाम की चौखट पर कभी बिछड़ने का असहनीय दुख आंखों से छलका था, उसी स्थान पर शनिवार को दीपों की रोशनी के बीच प्रेम, श्रद्धा और स्मृतियों का उजाला बिखरा नजर आया। आलोट के अनादिकल्पेश्वर मुक्ति धाम में आयोजित यह दीप प्रज्वलन कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि अपनों के प्रति अटूट प्रेम और जीवनभर बने रहने वाले रिश्तों की भावनात्मक अभिव्यक्ति बन गया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)