18 Oct 2026, 10:49 PM
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
ABP News
@abpnews

कई बार लोग अच्छी नौकरी के बावजूद दूसरी कंपनी में जाने के बारे में सोचते हैं, तो इसकी वजह सिर्फ कम सैलरी नहीं, बल्कि ऑफिस का माहौल, बॉस का व्यवहार और काम करने का तरीका भी हो सकता है. अक्सर कर्मचारी बेहतर कमाई के लिए दूसरी कंपनी में नौकरी तलाशते हैं, लेकिन कई बार खराब मैनेजमेंट और काम के दबाव के कारण भी नौकरी छोड़ने का फैसला करते हैं. एक नई रिपोर्ट में भी कुछ ऐसा ही सामने आया है, जहां कर्मचारियों ने नौकरी बदलने के पीछे वर्कप्लेस कल्चर के खराब माहौल को बड़ी वजह बताया है.

जीनियस एचआरटेक लिमिटेड की सितंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, 47% कर्मचारियों ने खराब मैनेजमेंट और ऑफिस के माहौल को नौकरी बदलने के बारे में सोचने की खास वजह बताया. वहीं, 30% कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें बाजार में मिलने वाली सैलरी के मुकाबले कम पैसा मिल रहा है. इससे यह साफ जाहिर होता है कि कर्मचारियों के लिए अच्छी सैलरी के साथ-साथ काम करने का माहौल भी काफी मायने रखता है.

क्यों नौकरी छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं कर्मचारी?

47% कर्मचारी: खराब मैनेजमेंट और ऑफिस के माहौल को नौकरी बदलने की बड़ी वजह मानते हैं.

30% कर्मचारी: बाजार में मिलने वाली सैलरी के मुकाबले कम वेतन मिलने से परेशान हैं.

39% कर्मचारी: बेहतर मैनेजमेंट, अच्छा वर्कप्लेस कल्चर और काम में ज्यादा लचीलापन मिलने पर अपनी मौजूदा कंपनी में बने रह सकते हैं.

किन सेक्टर के कर्मचारियों से मिली जानकारी?

जीनियस एचआरटेक लिमिटेड की यह रिपोर्ट 1 से 30 सितंबर 2026 के बीच 1,255 कर्मचारियों से मिली जानकारी पर आधारित है. इसमें आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, टेलीकॉम, रिटेल, फाइनेंस, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं (BFSI), एफएमसीजी और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों की राय शामिल की गई.

सैलरी के साथ अच्छा माहौल भी जरूरी

रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि कर्मचारियों को कंपनी में बनाए रखने के लिए सिर्फ अच्छी सैलरी देना ही काफी नहीं है. ऑफिस में बॉस का बेहतर व्यवहार, सहयोग करने वाला मैनेजमेंट और काम में जरूरी लचीलापन भी काफी अहम है. ऐसे में अगर कर्मचारियों को अपनी बात रखने का मौका मिले और काम का माहौल अच्छा हो, तो उनके मौजूदा कंपनी में बने रहने की उम्मीदें बढ़ सकती है.

मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3
Comments (0)